Header Ads Widget

15 stunning sci-fi movies on Netflix in Hindi

दोस्तों आप ने Title तो पढ़ ही लिया होगा तो आप को पता चल ही गया होगा की आज हम sci-fi movies on Netflix की बात करेंगे। इस लिस्ट में हमने बहुत सारी Hollywood Sci-Fi Movies को शमिल किया है जिसमे से कुछ फिल्मे आप ने शायद नहीं देखी होगी।

Best-Sci-fi-movies

15) Lockout:

ये फिल्म आयी थी 2012 में। ये एक Action, Sci-Fi, Thriller फिल्म है। फिल्म के अंदर कहानी दिखाई गई है एक बहुत ही सुरक्षित जेल की जहा पे दुनिया के सबसे खतरनाक अपराधी को लाके रखा गया है।

sci-fi-movies-on-Netflix
Image Source

वो लोग शारीरक रूप से [Physically] और मानसिक रूप से [Mentally] बहोत ज्यादा खतरनाक है और मिनटों में लोगो का काम तमाम कर शकते है।

इस जेल की सुरक्षा को ओर बढ़ाने के लिये पूरी की पूरी जेल को अंतरिक्ष [Space] में सेट किया गया है क्योकि ये लोग अगर भाग ना भी चाहे तो वो लोग अंतरिक्ष [Space] में मारे जाये। पर एक गलती की वजह से सारे के सारे अपराधी उसी जेल के अंदर खुले आम घूम रहे है और वहा पे होती है President की बेटी भी होती है। 

President ने ये काम एक आदमी को सोपा है की उसको किसी भी तरह President की बेटी को बचा के लाना है। अगर वो ऐसा करने में सफल होता है तो उसकी सारी सजा माफ़ कर दी जायेगी।

अब आपको ये देखना है की कैसे वो आदमी president को बचाता है ? या बचा पता है या नहीं ये आप को ये फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा। ये फिल्म English में ही उपलब्ध है।

इस फिल्म को IMDB ने 10 मेसे 6.1 की रेटिंग दी है।

14) The Giver:

ये फिल्म 2014 में आई थी। ये फिल्म  Drama, Romance, Sci-Fi Movie है। इस फिल्म की शरुआत होती है एक युद्ध के बाद जिसकी वजह से पूरी दुनिया समाप्त हो गई है।

sci-fi-movies-on-Netflix
Image Source

कुछ ही लोग बचे होते है और उन लोगो को विश्वास दिलाने के लिये दोबारा युद्ध हो, लोग मारे ना जाये इसलिये उन लोगो के अंदर से सभी तरह की भावना [emotion] निकल दिये होते है।

किसी को किसी के लिए प्यार नहीं होता, दुःख नहीं होता, सुख नहीं होता कुछ भी नहीं होता। पर एक लड़के को इन लोगो की सच्चाई का पता चल जाता है और अब वो यहाँ से भागना चाहता है क्युकी इसको ये भी शक होता है की असल में दुनिया समाप्त ही नहीं हुई।

आगे इस क्या होता है ये आप को फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा। ये फिल्म हिन्दी में उपलब्ध है। ये फिल्म को IMDB ने 10 मेसे 6.5 की रेटिंग दी है।


13) Men In Black:

ये फिल्म 1997 में आई थी। ये एक Action, Adventure, Comedy Movie है। इस के अभी तक 4 भाग चुके है।

Men in Black (1997), Men in Black 2, Men in Black 3, Men in Black: International. सबसे नया भाग 2019 में आया था। इस में Chris Hemsworth मुख्य अभिनेता है।

sci-fi-movies-on-Netflix
Image Source

इस फिल्म में कहानी दिखाई गई है एक secret organization [गुप्त संगठन] की जो पुलिस की तरह ही काम करती है पर ये लोग अवकाशी जीवो के उपर नजर रखते है।

अगर वो पृथ्वी पर आते है तो उन्हें इन लोगो से निपटना होता है। ये लोग पृथ्वी पर बाहरी खतरे रहे होते है उनको रोकते है पर इस बार खतरा बहुत बड़ा गया है और ये खतरा रोकना इन लोगो के लिये भी मुश्किल हो शकता है।

ये खतरा वो लोग कैसे रोकते है वो आप को फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा। इसके के सभी भाग हिन्दी में उपलब्ध है। इस फिल्म को IMDB ने 10 मेसे 7.3 की रेटिंग दी है।


12) Tremors:

ये फिल्म 1990 में आई थी। ये एक  Comedy, Horror Movie है। इस फिल्म में कहानी दिखाई गई है एक आइसोलेटेड गांव की जो शहर से बहोत दूर होता है और वहा पे ज्यादतर लोग नहीं आते।

यहाँ पे एक अंतरिक्ष जीव हमला कर देता है और वो जमीं के अंदर रेंगता है और वो बहोत बड़ा होता है और वो सभी लोगो को मार रहा होता है। सबके घर तोड़ रहा होता है।

यहाँ पर रहने वाले लोग किस तरह से अपनी जान बचाते है वो आप को फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा। ये थोड़ी पुरानी जरूर है फिर भी आप इस फिल्म को एक बार जरूर देखनी चाहिये।

ये फिल्म हिन्दी में उपलब्ध है। इस फिल्म को IMDB ने 10 मेसे 7.1 की रेटिंग दी है।


11) Terminator:

ये फिल्म का सबसे पहला भाग 1984 में आया था और इसका सबसे नया भाग 2019 में आया था।

इस फिल्म के अभी तक 6 भाग आ चुके है जिसके नाम है The Terminator (1984), Terminator 2: Judgement Day (1991), Terminator 3: Rise of the Machines (2003), Terminator: Salvation (2009), Terminator Genisys (2015), Terminator: Dark Fate (2019).

Best-sci-fi movies
Image Source

ये एक  Action, Sci-Fi  Movie है। दोस्तों आप सबको ऐसा लगता है की भविष्य में मशीन हम सब पे राज करने वाली है हम सब को गुलाम बनाने वाली है अगर हमने मशीनों को ओर भी ज्यादा Advance बनाया तो आप को ये फिल्म को जरूर देखना चाहिये क्युकी इस फिल्म में भी एक मशीन भविष्य से टाइम ट्रेवल करके आती है

एक लड़के और लड़की को बचाने के लिये क्युकी बहोत बड़ा नुक्लियर हमला होने वाला होता है पूरी दुनिया पे और साथ में ही एक रोबोटिक हत्यारे को बेजा जाता है ताकि वो उन रोबोट को वो दोनों लड़का लड़की को मार शके।

अब फिल्म में इस रोबोट को किसने भेजा है ? ये लड़का-लड़की कोण है ? ये सब आप को फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा। ये सभी फिल्मे हिन्दी में उपलब्ध है।

इस फिल्म के सबसे नये भाग को IMDB ने 10 से 6.2 की रेटिंग दी है और इस फिल्म के तीसरे भाग को IMDB ने 10 मेसे 6.3 की रेटिंग दी है।


10) Annihilation:

ये फिल्म 2018 में आयी थी। ये एक Adventure, Drama, Horror Movie है। इस फिल्म की कहानी शरू होती है एक Asteroid से जो पृथ्वी पे आके गिरता है पर उसके गिरने के बाद उसकी जगे के पास बहोत ही अजीब से biological [जैविक] बदलाव आना शरू हो जाते है।

Best-sci-fi movies
Image Source

वैसे तो उन जगहों को जल कर राख हो जाना चाहिये था पर वहा पे बहोत सारे पेड़ है। बहोत सारे अजीब रह के वातावरण बन गये होते है, बहोत ही अजीब अजीब जानवर आ रहे होते है।

वहा क्या हो रहा है ? इसकी चांच के लिए एक टीम को भेजा जाता है पर ये टीम वहा पहोच ने के बाद वापस नहीं लौटती और कुछ नहीं पता चल पता है। इसके बाद एक महिला टीम को भेजा जाता है।

उसके बाद फिल्म में क्या होता है ये आप को फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा। ये फिल्म हिन्दी में उपलब्ध नहीं है। ये बहोत ही बेहतरीन और गजब फिल्म है आप को इस फिल्म को एक बार तो देखना ही चाहिये।

इस फिल्म को IMDB ने 10 मेसे 6.9 की रेटिंग दी है।


9) Starship Troopers:

इस फिल्म का पहला भाग 1997 में आया था। ये एक Action, Adventure, Sci-Fi Movie है।

Best-sci-fi movies
Image Source

उसके अभी तक 5 भाग आ चुके है। Starship Troopers (film) (1997), Starship Troopers 2: Hero of the Federation (2004), Starship Troopers 3: Marauder (2008), Starship Troopers: Invasion (2012), Starship Troopers: Traitor of Mars (2017).

इस फिल्म में कहानी दिखाई गई है की इन्सान अब काफी Advance [प्रगति] हो चुके है। वो अपने प्लेनेट को छोड़ कर अलग अलग Star space में जा रहे है।

इस फिल्म में भी लोग युद्ध लड़ रहे रहे है पर इस बार ये लोग कोई इन्सान से नहीं बल्कि बड़े बड़े एलियंस से युद्ध लड़ रहे है। इन्सान ये युद्ध जीत पाता है की नहीं ये आप को फिल्म देख ने से पता चल जायेगा।

इस फिल्म के सारे भाग हिन्दी में उपलब्ध है। इस फिल्म के पहले भाग को IMDB ने 10 मेसे 7.2 की रेटिंग दी है।


8) Total Recall:

ये फिल्म 2012 में आयी थी। ये एक  Action, Adventure, Sci-Fi Movie है।

इस फिल्म में कहानी दिखाई गई है एक फैक्टरी Worker [मजदूर] की जो जाता है Total Recall नाम की एक जगह पे वहा पे उनके दिमाग के अंदर नकली यादे डाली जाती है।

sci-fi-movies-on-Netflix
Image Source

अगर आपको एक उदाहरण [Example] दू तो अगर आप को चाँद पे जाना है पर आपके पास इतने पैसे नहीं है की आप वहा जा शके तो आप Total Recall के अंदर जाये वो लोग आप के दिमाग में नकली यादे डाल देंगे जिससे आपको यही लगेगा की आप चाँद पर जा चुके है।

उसके बाद फिल्म में उसके वहा जाने के बाद उसकी memory [यादे] वापस आ जाती है। जैसे ही उसकी सारी की सारी यादे वापस आ जाती है तो उसके पीछे पुरे सिटी की और पुरे राज्य की पुलिस और secret Agency इसके पीछे पड़ जाती है।

अब आपको देखना ये है की ये आखिर है कोण ? और इसके पीछे सारी पुलिस और secret Agency क्यों पड़ी है ?

ये फिल्म हिन्दी में उपलब्ध है। इस फिल्म को IMDB ने 10 मेसे 6.3 की रेटिंग दी है।


7) Underworld:

इस फिल्म का पहला भाग 2003 में आया था। ये एक  Action, Fantasy, Thriller Movie है।

इस फिल्म की स्टोरी शरू होती है 600 साल पहले वैम्पायर ने werewolf पर हमला किया था उनके लीडर को मार दिया था और उनको पूरी तरह से गुलाम बना दिया था।

अब 600 साल बाद भी सारे वैम्पायर werewolf का शिकार करते है, उनका खून चूसते है। पर इस बार werewolf एक मिकेल नाम के इन्सान के पीछे पड़े हुए है कुछ रहस्मय कारणो की वजह से अब आप को देखना है की इस बार werewolf वैम्पायर को हरा देंगे या वैम्पायर एक बार फिर से werewolf को हरा देंगे।

इस फिल्म के अभी तक 5 भाग आ चुके है। Underworld (2003), Underworld: Evolution (2006), Underworld: Rise of the Lycans (2009), Underworld: Awakening (2012), Underworld: Blood Wars (2016).

इस फिल्म के सारे भाग हिन्दी में उपलब्ध है। इस फिल्म को IMDB ने 10 मेसे 7 की रेटिंग दी है।


6) E.T. the Extra-Terrestrial:

ये फिल्म 1982 में आयी थी। ये एक  Family, Sci-Fi Movie है। इस फिल्म में कहानी दिखाई गई है एक एलियन की जो पृथ्वी पे आ जाता है पर यहाँ से वापस नहीं जा पाता है।

उसको काफी समस्या हो रही होती है तो कुछ बच्चे मिल के उसकी मदद करते है की वो वापस घर जा शके वापस अपने ग्रह पर। ये काफी बेहतरीन फिल्म है इस से प्रेरित हो के Koi... Mil Gaya फिल्म बनाई गई है।

ये फिल्म देख कर आप को Koi... Mil Gaya फिल्म की याद जरूर आयेगी। ये फिल्म भी हिन्दी में उपलब्ध है। इस फिल्म को IMDB ने 10 मेसे 7.8 की रेटिंग दी है।


5) Back to the Future:

ये फिल्म 1985 में आयी थी। ये एक  Adventure, Comedy, Sci-Fi Movie है।

इस फिल्म की कहानी शरू होती है 17 साल के लड़के Marty से जिसको उसका दोस्त बुलाता है एक मॉल के पास ताकि वो कुछ वीडियो को रिकॉर्ड कर शके।

sci-fi-movies-on-Netflix
Image Source

ये लोग लोग रिकॉर्ड करना चाहते है टाइम मशीन को क्योकि Marty के दोस्त ने बहोत ही बेहतरीन टाइम मशीन बनाई होती है जिसकी मदद से लोग टाइम ट्रेवल कर शकते है।

जो टाइम मशीन बनाई होती है वो असल में एक कार होती है। पर वो लोग जहा परिक्षण करने वाले होते ही वहा पे कुछ criminals [अपराधी] आ जाते है और Marty के दोस्त को मार देते है।

Marty अपनी जान बचाने के लिये उस कार में बैठ कर इतनी तेजी से उसे चलता है की वो टाइम ट्रेवल कर जाता है 30 साल पहले। अब वो वापस आना चाहता है पर उस कार के अंदर का ईंधन ख़तम हो गया होता है जो है प्लूटोनियम और उस समय पे प्लूटोनियम मिलना बहोत ही मुश्किल बात होती है।

अब फिल्म में आप को ये देखना है की Marty किस तरह से फिर से अपने वर्तमान में आता है।

इस फिल्म के अभी तक 3 भाग आ चुके है। Back to the Future (1985), Back to the Future Part II (1989), Back to the Future Part III (1990).

ये सभी भाग हिन्दी में उपलब्ध है। इस फिल्म को IMDB ने 10 मेसे 8.5 की रेटिंग दी है।


4) The Matrix:

ये फिल्म 1999 में आयी थी। ये एक  Action, Sci-Fi Movie है। अगर दोस्तों आप को भी लगता है की हम लोग एक computer simulation में रह रहे है। ये दुनिया असली नहीं है।

तो आप ये फिल्म को जरूर देखिये क्युकी इसके अंदर भी इसी तरह की दुनिया के बारे में बताया गया है।

जो Matrix नाम की काल्पनिक दुनिया होती है ऐसा Simulation होते है इनमे वो रह रहे होते है लेकिन उन लोको को ये नहीं पता होता है की वो लोग असली दुनिया में नहीं बल्कि एक Simulation के अंदर रह रहे है और क्यों वो लोग बहार नहीं आ पा रहे है ?

क्या ये लोग बहार आ पाते है या नहीं ये सब कुछ आप को फिम देखने के बाद पता चल जायेगा। इस फिल्म के अभी तक तीन भाग आ चुके है।

जो है The Matrix, The Matrix Reloaded, The Matrix Revolutions.

ये सभी फिल्मे हिन्दी में उपलब्ध है। इस फिल्म के पहले भाग को IMDB ने 10 मेसे 8.7 की रेटिंग दी है।


3) Minority Report:

ये फिल्म 2002 में आयी थी। ये एक  Action, Crime, Mystery Movie है। इस फिल्म की कहनी शरू होती है भविष्य में जब भविष्य में एक ऐसी स्पेशल पुलिस यूनिट बनाई गई है जो हत्या होने से रोक शक्ती है।

लेकिन दिलचस्प ये है की ये लोग हत्या होने से रोक लेती है क्युकी इनके लोगो के पास टेक्नोलॉजी है की ये लोग भविष्य में देख शकते है की कहा पे कोन सा जुर्म होने वाला है।

sci-fi-movies-on-Netflix
Image Source

पर इस फिल्म में पंगा तब आता है जब इनकी स्पेशल पुलिस यूनिट के एक बन्दे के ऊपर आरोप लगता है की वो भविष्य में हत्या करने वाला है पर उसको बिलकुल भी ऐसा नहीं लगता की वो किसी की हत्या कर शकता है भविष्य में और अब उसको शक हो रहा होता है की पूरी agency के लोग दूसरे लोगो के साथ धोखा कर रहे है।

ये लोग अपने फायदे के लिये लोगो को जेल के अंदर डाल रहे है। इस के बाद की कहानी आप को फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगी।

ये फिल्म हिन्दी में उपलब्ध है। इस फिल्म को IMDB ने 10 मेसे 76 की रेटिंग दी है।


2) Event Horizon:

ये फिल्म 1997 में आयी थी। ये एक Horror, Sci-Fi, Thriller Movie है। इस फिल्म में कहानी दिखाई गई है की एक space crew जो एक Space Ship के अंदर होते है।

इन लोगो को पृथ्वी से मेसेज मिलता है की बृहस्पति ग्रह की ओर से एक Space Ship अचानक दिखाई दे रहा है। जो शायद Event Horizon हो शकता है।

जो काफी समय पहले गायब हो गया था। ये Event Horizon Space Craft ब्लैक हॉल टेक्नोलॉजी का इतेमाल करता था ताकि ये लोग बालक हॉल की मदद से बहुत ज्यादा अंतर को बहुत कम समय में कर शके।

पर ये काफी समय से गायब हो गया था और उसके Crew Member का पता नहीं लग रहा था। अब इनके साथ क्या हुआ था ? कैसे हुआ था ? ये सब आप को फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा।

ये फिल्म हिन्दी में उपलब्ध है। इस फिल्म को IMDB ने 10 मेसे 6.7 की रेटिंग दी है।


1) Mirage:

ये फिल्म 2018 में आयी थी। ये एक Spanish Movie है। इस फिल्म का सही नाम Durante la Tormenta है। ये एक Drama, Fantasy, Mystery Movie है।

sci-fi-movies-on-Netflix
Image Source

इस फिल्म की कहानी को दिखाया गया है तीन अलग अलग Time Lines में जो 25-25 साल के difference में होती है

जब रात को तूफान आता है तो ये सारी की सारी Timelines एकदूसरे के साथ जुड़ जाती है और कोई भी किसी से भी बात कर शकता है टीवी की मदद से भविष्य में, वर्तमान में और भूतकाल में।

इस फिल्म में एक औरत की हत्या हो जाती है और लड़की लापता है और इस पूरी रहस्य को 72 घंटो में यानि 2 दिन में सुलझाना है।

ये फिल्म थोड़ी Complex [जटिल] भी है। ये फिल्म हिन्दी में उपलब्ध है। इस फिल्म को IMDB ने 10 मेसे 7.4 की रेटिंग दी है।

उम्मीद है दोस्तों आप को Sci-Fi Movies on Netflix की ये लिस्ट आप को अच्छी लगी हो की। ये लिस्ट आप को अच्छी लगी हो तो आप ये लिस्ट अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे।

Post a Comment

0 Comments