Header Ads Widget

WandaVision Episode 4 Breakdown in Hindi

दोस्तों ये बात तो पक्की हो गयी है की सिर्फ हम ही नहीं बल्कि S.W.O.R.D. के मेमर्स भी हमारी तरह इस एपिसोड को सुलझा रहे है।

आप ने WandaVision Episode 4 देख लिया होगा तो आप को पता चल ही गया होगा। बहुत से सवाल WandaVision Episode 3 देख कर हुए थे उन मेसे कुछ के जवाब तो हमें मिल गये है।

WandaVision-Episode-4-Easter-Egg

तो आज हम WandaVision Episode 4 की छोटी से छोटी जानकारी आप को देंगे जिसको आपने जरूर नहीं नोटिस किया होगा। दोस्तों ये एपिसोड पिछले एपिसोड के तरह पुराने टीवी सीरीज की तरह नहीं था।




    The Blip:

    दोस्तों एपिसोड शुरू हुआ Avengers: Endgame के समय से जहा Hulk ने Snap करके सबको वापस लाया था। ये देखना बहुत मजेदार रहा की Thanos के Snap के 5 साल बाद Hulk के Snap से वापस आना असल दुनिया में वो कितना मुश्किल था।

    Avengers: Endgame में तो हमने सिर्फ Superhero's को देखा था। लेकिन यहां असल दुनिया में आम आदमी से वापस आने से ये समझ आ गया की ये इतना आसान नहीं था।

    यहाँ पर ही Monica Rambeau के कैरेक्टर भी वापस आता है एक हॉस्पिटल में। जहा वो अपनी माँ Maria Rambeau का ऑपरेशन का इंतजार कर रही है। पर वो 5 साल देर हो जाती है क्यू तो ये बात हमें बताने की जरूर नहीं है। 😁

    तो वो डॉक्टर से पूछती है तो मालूम होता है की वो 3 साल पहले केन्सर से मर चुकी है। हमने आखरी बार Maria और Monica को Captain Marvel में देखा था।

    यहां पर भी Captain Marvel का एक छोटा सा Reference है ये आप सबटाइटल के साथ देखो के तो Captain Marvel माँ डायलॉग भी यहाँ पर है। ये हमें एपिसोड के शुरुआत में ही देखने को मिलता है।

    उसके बाद S.W.O.R.D. के Headquarter में न्यूज़ पर The Blip के बारे में बताया जा रहा है।

    अगर आप को नहीं पता की The Blip के बारे में नहीं पता तो Spider-Man: Far From Home में जितने भी लोग अचानक वापस आये थे तो उसे तो उस इवेंट को The Blip बोला गया था। यानी की Hulk के Snap को आप The Blip बोल शकते हो।

    The-Blip

    Timeline:

    इस The Blip से ही शो के Timeline के बारे में भी पता चल जाता है। Hulk ने Snap 2023 में किया था। और ये शो उसी इवेंट के बाद होता है।

    Avengers: Endgame का वो Fight Scene केवल एक दिन का था और Monica Rambeau S.W.O.R.D. में वापस आती है Blip से तीन दिन बाद और उसके 24 घंटे के बाद वो Westview में जाती है।

    यानी की Hulk के Snap के बिलकुल 22 दिन बाद ये हो रहा है।


    S.W.O.R.D.:

    अब S.W.O.R.D. की बात चल ही रही है तो उसकी थोड़ी बात कर लेते है। तो सबसे पहले हमें दिखाया जाता है S.W.O.R.D. का Headquarter और यहाँ पता चलता है की S.W.O.R.D. की Founding Member खुद Maria Rambeau थी।

    Maria-Photon-Rambeau

    वहा पर हमें उनकी एक फोटो भी लगी हुई दिखती है। जहा पर दिखा होता है Maria "Photon" Rambeau अगर आप को पता हो तो Photon Maria का call sign था।

    जो हमें Captain Marvel फिल्म में भी देखा था और वही Carol Danvers का call sign था Avenger.

    अगर हम कॉमिक की बात करे तो Maria Rambeau की बेटी MonicaRambeau आगे चल कर सुपरहीरो बनती है। जिसका नाम Photon रहता है।

    अगर MCU अगर हुआ जो शायद होगा ही तो हमें पता है की ये नाम कहा से लेगी।

    दोस्तों यह एपिसोड आने के बाद एक Fan Theory भी आ रही है की जब Wanda ने Monica Rambeau को अपनी रियलिटी से बहार निकाला तो उसने powers भी दे दी है।

    पर दोस्तों अभी तो ये सिर्फ Fan Theory है तो ये अभी तक कन्फर्म नहीं है।

    हां, पर ये जरूर कन्फर्म है की S.W.O.R.D. की Founding Member Monica Rambeau की माँ Maria Rambeau थी।

     WandaVision Episode 3 Breakdown in Hindi

    Westview:

    अब हम Real Westview की बात करे जहा पर Monica Rambeau को FBI की मदद करने के लिये भेजा जाता है। पर यहाँ पर सब कुछ अजीब ही हो जाता है।

    वहा पर लोकल ऑफिसर कहते है की Westview नाम का कोई टाउन Exist ही नहीं करता है। पर वही Westview का बोर्ड भी लगा हुआ होता है।

    उस बोर्ड पर टाउन का Population भी लिखा हुआ होता है और वह पर वो टाउन भी दिख रहा होता है।

    यहाँ पर ये बात तो पक्की हो जाती है की वह के लोकल Westview के बारे में भूल चुके है और किसी को कुछ याद नहीं है।

    यहाँ पर हमें दिखते है Agent Woo को जिसको हमने आखरी बार Ant-Man and the Wasp में देखा था। यहाँ पर Monica Rambeau अपना RC Helicopter भी भेजती है।

    Real-Westview-Monica-Rambeau

    पर वो अंदर जाने के बाद एक Toy Helicopter से अलावा कुछ नहीं रहता है। उसका मोडल भी बदल जाता है और कलर भी।

    इससे यही पता चल रहा है की जो कोई भी इस टाउन के अंदर जायेगा। तो उस समय के मुताबिक सेट हो जायेगा या बदल जायेगा।

    हां पर ये कलरफुल कैसे रह जाता है यह एक सवाल का जवाब अभी भी नहीं पता चला है। क्युकी हमने जितने भी एपिसोड को देखे है उसमे कुछ ऐसे पार्ट है जो हमें कलर में दिखे है।

    पहले एपिसोड में टोस्टर का लाइट, दूसरे एपिसोड में Helicopter शायद Wanda से सब कुछ कंट्रोल नहीं हो रहा है। इसलिये उसने तीसरे एपिसोड में उसने सब कुछ कलरफुल कर दिया।

     

    Beekeeper:

    अब थोड़ी बात Beekeeper के बारे में भी कर लेते है क्युकी Monica Rambeau, Helicopter और तीसरा Beekeeper ही अंदर गया था।

    तो इस एपिसोड से हमें ये पता चला की Beekeeper एक S.W.O.R.D. का Member था। जैसे Helicopter उस रियलिटी में जा कर बदल गया।

    वैसे ही SWORD Agent उस Reality में जाता है तो उसका वो protected suit एक Beekeeper Suit में बदल जाता है। लेकिन उसके साथ क्या हुआ, वो कहा है ये सब हमें अभी भी नहीं पता चला है।

    तो शायद हो शकता है की इसकी एक Mystery होगी।

     

    Darcy Lewis Returns:

    दोस्तों सिर्फ Agent Woo ही नहीं पुराने कैरक्टर से Darcy भी वापस आयी है। जिसको हमने आखरी बार Thor: The Dark World में देखा था। सीधी सी बात है वो यहाँ पर S.W.O.R.D. की मदद करने आयी है और वो करती भी है।

    Darcy-Lewis-WandaVision

    उसने ही ये पता लगाया की Westview के आसपास BigBang की तरह का radiation  है। यानी की ऐसा radiation जो Bigbang के बाद से ही पृथ्वी पर है। लेकिन उसे डिक्टेक्ट करना नामुनकिन जैसा है।

    लेकिन बिलकुल वही तरह का radiation Westview के आसपास फैला हुआ है। मतलब आप ये किसी चीच का बनाया हुआ radiation कह शकते हो।

    इसी radiation में उसे ब्रॉडकास्टिंग सिगनल भी मिलते है। जिसने असल में WandaVision के एपिसोड ब्रॉडकास्ट किये जा रहे है।

    पिछले एपिसोड में एक बार हमें दिखया जाता है की WandaVision के एपिसोड कोई देख रहा है। पर वो बात पता चल गई है की वो Darcy ही थी।

    दोस्तों हर एपिसोड के बाद हमारे कुछ सवाल है वैसे S.W.O.R.D. के भी कुछ सवाल जैसे की Vision कैसे जिन्दा हुआ ? लेकिन यहाँ पर Darcy साफ़ बोलती है की यहाँ कोई तो है जो इस शो को सेंसर कर रहा है।

    पर अभी तक उसे भी नहीं पता की वो सिर्फ Wanda है या फिर उसे कोई करवा रहा है।

    यहाँ ये भी पता चल जाता है की एपिसोड 2 में रेडियो में जो आवाज आ रही थी वो Agent Woo की ही थी और ये आईडिया Darcy का ही था।

    WandaVision Episode 1 & 2 Breakdown in Hindi

    The Breakdown:

    अब यहाँ पर बहुत सारी छोटी छोटी जानकारी हमें देखने को मिलती है।

    यानी को S.W.O.R.D. Wanda के एपिसोड का ब्रेकडाउन करते है। उसके बाद पता चलता है की जो कैरेक्टर हमें शो में दिखे है बो reality में भी exist करते है। यानी की फिल्म को Reality में  MCU की reality में।

    SWORD-Breakdown

    Mrs. Hart और Mr. Hart दिखते थे वो Wanda की Reality में तो Vision के बॉस है जिनका असली नाम होता है Sharon Davis और Todd Davis, इसी तरह Herb जो पडोसी है जिसका असली नाम John Collins है, उसके बाद Norm जो उसके साथ ऑफिस में काम करता है उसका असली नाम Abhilash Tandon है और हां वो एक भारतीय [Indian] है।

    Wanda की दोस्त Beverly जिसका नाम Isabel Matsueida है।

     

    Agnes & Dottie:

    अगर आप ने ध्यान से देख हो तो आप को पता चलेगा की यहाँ पर कुछ अधूरा सा है। बोर्ड पर Agnes की फोटो लगी है पर इस कैरेक्टर का लाइसेंस यहाँ पर नहीं है।

    हम इसे zoom करके देखते हो तो यहाँ पर उसका असली नाम भी नहीं लिखा होता है। इससे ऐसा लगता है की ये असल दुनिया में Exist ही नहीं करती है।

    अब हमें तो पता है की इस कैरेक्टर को कॉमिक की कैरेक्टर Agatha Harkness के बेस से बनाया गया है। जो की एक witch रहती है। तो यहाँ पर कुछ अंदाजा लगाया जा शकता है।

    हो शकता है की असल दुनिया में ये एक witch है तो इस वजह से इसने Government के साथ कोई पेपर वर्क नहीं किया होगा तो इसलिये इसके कोई रिकॉर्ड है ही नहीं।

    Agnes-Dottie

    पर Dottie क्यू गायब है ये अंदाजा लगा पाना मुश्किल है। वैसे तो कॉमिक में इस नाम का कोई कैरेक्टर नहीं है।

    तो ये इसका सिर्फ हम अंदाजा ही लगा शकते है और S.W.O.R.D. वालो ने उसका कोई प्रोफाइल भी बोर्ड पर नहीं लगाया था। तो ये थोड़ा Confusing जरूर लगता है।

    लेकिन एपिसोड 2 में Agnes ने ये जरूर बोला था की Dottie के बिना Westview में कुछ भी नहीं होता।

    तो अगर उससे कनेक्शन अच्छा रहेगा तो इस टाउन में जीना आसान हो जायेगा। तो शायद हो शकता है की ये Mephisto का अवतार हो तो हम यहाँ सिर्फ अंदाजा लगा रहे है।

    इसके बारे में बिलकुल पक्की जानकारी देना पॉसिबल नहीं है।

     

    The Questions:

    जहा पर सब लोगो की जानकारी पता चल रही थी। वही पर Agent Woo ने बोर्ड पर कुछ सवाल लिखे थे। जैसे की Why Sitcoms? जो हम लोग भी जानना चाहते है।

    उसके बाद Same time & space? अब यहाँ पर ये जानने की कोशिश की जा रही है क्या ये Wanda की Reality Same time & space में Exist करती है हमारी Reality से।

    Space का पता नहीं पर समय यानि की Time Different जरूर हो शकता है। क्युकी Wanda ने जब Monica Rambeau को बहार निकला था। तो Wanda की Reality में दिन था और उसके इस पार रात थी।

    तो Time में थोड़ा बहुत Different तो है। एपिसोड 3 में Wanda के Pregnancy से भी इसका अंदाजा मिल जाता है। जैसे की 9 महीने कुछ मिनटों में ही निकल जाते है।

    उसके बाद समय को पीछे करना ये सब से ये साबित हो जाता है की Time हमारी Reality से Same नहीं है।

     

    Hexagon:

    उसके बाद बात करते है Why Hexagonal Shape? तो एपिसोड 1 से ही आप ने ध्यान दिया होगा की हर जगह बस Hexagon है।

    एपिसोड १ से लेकर एपिसोड 3 तक। ये बात S.W.O.R.D. भी नोटिस कर लेता है। एपिसोड 4 में ये भी पता लग गया की Westview के चारो ओर जो एनर्जी बैरियर है वो भी Hexagon Shape में है।

    अब यहाँ पर कुछ सही जानकारी तो नहीं मिल शक्ती। पर कॉमिक में Wanda के power को HEX जरूर बोला जाता था।

    Why-Hexagonal-Shape

    लेकिन कुछ थ्योरी की बात करे तो तो पहली थ्योरी है AIM की यानी की Advanced Idea Mechanics इनका लोगो भी Hexagon Shape का है और AIM को आखरी बार हमने Ironman 3 में देखा था।

    इसके बारे में हमने एपिसोड 2 ब्रेकडाउन में समझाया था आप वो जरूर पढ़े।

    इसके बाद की एक Fan Theory है वो है नंबर 6 यानी की एक थ्योरी है जिसमे 666 डेविल को रिप्रेजेंट करता है। तो यहाँ पर Hexagon इसीलिये इस्तेमाल किया गया है।

    अगर एपिसोड 1 का टोस्टर आप को याद होगा तो वह पर भी ये इमेज उल्टा करने पे 666 दिखाई देता भी है। MCU में डेविल का मतलब है Mephisto.

    तो शायद हो शकता है की Hexagon Mephisto का हिंट दे रहा है।

    दोस्तों उसी Scene में Agent Woo ने बोर्ड पर Skrulls का नाम भी लिखा है। तो कही ना कही उन्हें ये लग रहा है की Skrulls उन सब के पीछे हो शकते है। पर हमें ऐसा नहीं लगता है।


    The Vision:

    तो अब बात करते है Vision की तो एपिसोड के आखिर में थोड़ा अजीब सा जरूर होता है। जहा पर सच में ये बहुत ही अजीब था। जहा पर हमें और Wanda को Dead Vision दिखता है।

    Dead-Vision

    ये देख कर confuse जरूर कर देती है की Vision जिन्दा है की नहीं। पर असल में उसे मरा हुआ होने चाहिये था जो Darcy भी यह बात कहती है।

    Its All Wanda:

    पर जो शो में हो रहा है वो सब Wanda कर रही है ऐसा MonicaRambeau कहती है।

    पर मुझे ऐसा लग रहा है की ये सब कुछ Wanda अकेली नहीं कर रही है उसके साथ कोई ओर भी है जो उसकी मदद कर रहा है। या फिर उसका इस्तेमाल कर रहा है।

    Darcy भी कहती है की कोई ना कोई शो के साथ बदलाव जरूर कर रहा है। उसे ये लग रहा है की उन तक सब कुछ सेंसर होके पहोच रहा हो।

    तो अभी कुछ हो शकता है ये आप को इसके अगले एपिसोड को देखने के बाद ही पता चलेगा।

    दोस्तों आप को WandaVision Episode 4 केसा लगा है आप हमें जरूर बताना। कोई दूसरी छोटी जानकारी हम से रह गई हो तो वो भी आप हमें कमेंट करके बता शकते है।

    Read Also:

    Post a Comment

    0 Comments