Header Ads Widget

Loki Episode 1 Hindi Breakdown | MCU

दोस्तों Loki Episode 1 रिलीज़ हो गया है। आप सब ने उसे देख ही लिया होगा। Loki Episode 1 हिन्दी में भी रिलीज़ हुआ है।

पहले एपिसोड में आपने जो Expect करते तो वो आपको देखने को भी मिलता है। इस एपिसोड में हो क्या रहा है ? चल क्या रहा है ? सब कुछ Explain किया गया है।

उसके अगले एपिसोड में क्या होगा वो भी टीस किया है।

Loki-Episode-1
Image Source: Marvel

Loki Episode 1 Breakdown

Loki की सीरीज हिन्दी में भी है तो हम आपको इसकी कहानी के बारे में ज्यादा बात नहीं करेंगे। इस सीरीज की कुछ ऐसी जानकारी जो शायद आप उसको नहीं देख पाए होंगे।

यहाँ पर हम आप को Hidden Details, कॉमिक बुक के कुछ References बतायेगे। 

 

Iron Man Callback:

यह एपिसोड है जो 2012 से शुरू होता है। जो शुरुआत का Scene है वो आप ने Endgame में देख ही लिया है। लेकिन यहाँ पर Important है Loki भागने का Scene.

Iron-man-callback
Image Source: Screenrant

वो भाग कर पहोचता है Mongolia के Gobi Desert में। अब ये जो Scene है वो बिलकुल Ironman की पहली फिल्म के Desert वाले Scene की तरह है।

इसको बिलकुल उसी तरह से दिखाया भी गया है। ये एक Symbolic Scene भी हो शकता है क्युकी जिस तरह से इसी Scene के बाद Tony Stark के कैरेक्टर की नयी शुरुआत हुई थी।

वैसा ही इस सीरीज में भी Loki के साथ कुछ वैसा ही हो रहा है ये Loki पहले Avenger के समय का Loki है। ये अभी के Loki से बहोत ज्यादा खतरनाक था।

 

TVA:

उसके बाद Entry होती है Hunter B-15 और TVA की। यानी की Timeline के साथ छेड़ छाड़ करोगे तो पंगा तो होगा ही। तो यहाँ TVA पहोच जाती है Loki को पकड़ने के लिये।

यहाँ पर Hunter B-15 Loki को Arrest तो कर लेती है पर आप थोड़ा ध्यान दोगे तो आप को TVA के पावर के बार में भी पता चलेगा।

TVA Time के साथ असल Timeline भी Manipulation कर शकती है और TVA वाले किसी एक के भी Individual का भी समय को भी Control कर शकते है।

जिसको आपने सीरीज में देखा ही होगा की वो Loki को मरती है तो Loki का समय Slow चल रहा था। लेकिन बाकी लोगो के लिये समय Normal था।

वैसे उसी Scene हमें एक Device का भी इस्तेमाल किया गया।

जिससे Timeline को Reset किया गया यानी की जो Alternate Timeline Loki की वजह से बनी थी उसको Remove कर दिया गया।

इस सीरीज में इस Device का बहोत ही Important रोल होने वाला है जो हमें आगे पता चलेगा।

 

Why Not Avengers?

अब सब लोग को का ये सवाल जरूर आता है।

की Avengers को क्यों नहीं पकड़ा उन्हों ने भी इतने सारे Alternate Timeline बनाये थे Time Travel करके।

इसके बारे में हम बताये तो TVA वही पर शामिल होता है जब Alternate Timeline बनते है और Exist करते है।

लेकिन Avengers ने Endgame में Time Travel किया, उन्हों ने Alternate Timeline बनाये पर आखिर में Steve Rogers ने इस Alternate Timeline को Close कर दिया।

ये सीरीज में ये समझाया गया है TVA को सब कुछ पता है यानी की Past और Future.

जो Endgame में Avengers ने किया वो होना ही था अगर नहीं होता तब Issue था। पर Loki ने 2012 की Timeline से भाग कर जो किया वो नहीं होना था। इसीलिये TVA ने उसको पकड़ा।

तो आप ऐसा समझो की Present, Past और Future सब कुछ पहले से तय है। उससे कुछ अलग करोगे तो एक Alternate Timeline बन जायेगी और TVA पहोच जायेगी।

ये थोड़ा Confusing है। अगर नहीं समझ आया तो दोबारा पढ़ लेना समझ जाओगे।

 

Secret Invasion & Skrulls:

उसके बाद Loki की Entry होती है TVA के Headquarter  में। वहा पर हमें एक Skrull भी देखने को मिलता है।

Loki-Skrull
Image Source: Screenrant

एक छोटा सा Reference ये है की जहा पर Loki के साथ एक ओर बन्दे को पकड़ कर लाया जाता है। जो बोलता है मेरे पिता Goldman Sachs के बोर्ड में है।तो हां, ऐसी Alternate Timeline में सिर्फ इंसान या God नहीं बल्कि बहोत लोग फस जाते है। वैसे Skrull दिखना उतनी ख़ास बात तो नहीं है।

पर आपको बता दे की Secret Invasion सीरीज भी रही है। तो उस सीरीज में Skrull का बहुत ही Important रोल होने वाला है। वैसे Skrull ही आपको लीड रोल में दिखने वाले है।

अब ये Goldman Sachs एक Real Life Investing Banking Company है। तो वो न्यूयोर्क में है यानी की न्यूयोर्क से सिर्फ Loki ही नहीं भागा था। 

 

Doctor Strange:

उसके बाद हमें एक Scene दिखाया जाता है जहा पर Loki का Documentation किया जा रहा था। वो बार बार ऊपर से नीचे गिर रहा होता है।

वैसे Loki अभी तक Doctor Strange से नहीं मिला है। पर हमें ऐसा लगता है की इस पुरे Scene Inspiration उससे ही लिया गया होगा।

यहाँ पर Loki को ये भी कन्फर्म करना पड़ता है की वो रोबोट नहीं है। इंटरनेट पर सबसे ज्यादा इस पर ही सबसे ज्यादा Memes बन रहे है।

 

What is TVA?

उसके बाद हमें TVA के बारे में Animation की मदद से Explain किया जाता है। कैसे बहोत पहले एक Multiverse War हो रही थी Different Timelines के बीच।

जिसके बाद तीन Time Keepers ने मिल कर Multiverse को एक Timeline में Arrange किया। उस Sacred Timeline बोला जाता है।

अगर कोई इस Timeline से बहार निकलता है तो उसे Variant बोला जाता है। एक Single Timeline Break होने से फिर से Multiverse War हो शकता है।

तो शायद यही पर कनेक्शन हो शकता है Doctor Strange की अगली फिल्म से। पर Kevin Feige ने ये भी बोला है Loki और Doctor Strange की फिल्म में कोई भी कनेक्शन नहीं होने वाला है।

तो वो तो हमें आगे चल कर ही पता चलेगा।

Nexus-Loki-series
Image Source: Screenrant

यहाँ पुरे Scene मेसे एक जगह पर NEXUS Word का भी इस्तेमाल किया गया है। बिलकुल इसी नाम की मेडिसिन का हमें Wandavision का Ad दिखाया गया था।

वह पर हमने आपको बताया भी था। अब ये यहाँ पर एक Normal Word भी हो शकता है। पर अगर हम कॉमिक में देखे तो Nexus दो चीचो के लिये इस्तेमाल किया गया है।

1. एक तो Nexus Gateway है जिससे Alternate Reality में Travel किया जा शकता है।

2. फिर है Nexus Being यानी की ऐसे लोग जो Time और Reality को बदल शकते है। इसलिये TVA वाले इस पर ओर अच्छे से नजर रखते है।

वापस हम TVA की बात करे तो कॉमिक में भी TVA की Origin बहोत ही मिलती जुलती है। कॉमिक वाली TVA की Origin थोड़ी ज्यादा Complex है।

 

Ravonna Renslayer:

उसके बाद हमें दिखाया जाता है Ravonna Renslayer को। जो TVA की जज है और वही तीनो Time-Keepers के Contact में है।

उसकी बातो से तो ऐसा ही लगा। लेकिन मजेदार है इस कैरेक्टर की कॉमिक की कहानी। वैसे कॉमिक में Ravonna Renslayer का TVA से कोई कनेक्शन नहीं है लेकिन Time Traveling से है।

Ravonna-Renslayer
Image Source: Screenrant

कॉमिक में Ravonna Renslayer और Kang की एक अलग से ही लव स्टोरी थी।

अब ऐसा MCU में होने के बहुत कम Chances है लेकिन Kang हमें बहोत ही जल्द Ant-Man and the Wasp: Quantumania में दिखने वाला है।

Kang का रोल प्ले करने वाले है Jonathan Majors. वैसे आप सब जानते ही है की Kang, Antman, Time travel सब एक ही थाली के है। 

 

Mobius M:

उसके बाद हमें देखने को मिलता है Mobius M जो एक केस को Investigate कर रहा है वो भी 1549 में। यानी की इस सीरीज के Timeline से 450 साल पहले।

अब इससे ये कन्फर्म हो जाता है की TVA Present Timeline, Past, Future में कही भी जा शकते है। यहाँ किसी Hunter का कतल हुआ है जिसको Agent Mobius M Investigate कर रहे है।

इसी Investigation पर ये पूरी सीरीज चलने वाली है। वहां उसके इनको एक बच्चा भी मिलता है जब उसे पूछा जाता है की ये किसने किया तो वो Devil की ओर इशारा कर देता है।

अब इससे Mephisto की Fan-Theory बनना चालू हो जायेगी क्युकी Marvel का Devil तो वही है। Mobius को उस बच्चे के पास किसी तरह का Candy मिलता है।

जिसको देख कर ही पता चलता है की ये 1549 में तो नहीं बना है। जिसने भी उस Hunter को मारा है उसने ही इस बच्चे को दिया होगा।

 

Loki’s Variant:

अब हमें लग रहा था की इस कैरेक्टर की Secret Identity तो इतना जल्दी नहीं बतायेगे। पहले एपिसोड में ये हमने बिलकुल भी Expect नहीं किया था।

लेकिन अब बता दिया गया है तो Excitement ओर भी बढ़ गई है। अब ये जो भी सब कर रहा है वो कोई ओर नहीं बल्कि Loki का Variant है।

इसलिये Mobius ने Loki बचाया और उसकी मदद मांगी। क्युकी Loki की ही है जो Loki को जानता है। इस सीरीज में हमें ये भी दिखाया गया की Loki बुरे से बुरे काम कर के भी बच के निकल जाता है।

बिलकुल ऐसा ही Loki का वो Variant कर रहा है। अब Loki के उस Variant के पास TVA की Same Technology है।

जिसकी मदद से उसने पहले 1549 के Agents को मारा और फिर 1858 में जा कर मारा।

उसने उनसे वो Device भी लेली जिसे हमने शुरुआत में देखा था और इससे Timeline को Reset किया जा शकता है।

अब ये जो भी Loki का Variant है वो बहोत खतरनाक हो चूका है। उसके पास Time Reset करने का Device है तो वो कुछ भी कर शकता है।

यानी की TVA वालो से कुछ नहीं हो रहा है Loki को ही अपने आप को पकड़ने में मदद करनी होगी।

Loki-Episode-1-Easter-Eggs-1
Image Source: Buzzfeed

Loki Gender Fluid:

इस सीरीज से हमें Loki को लेकर बहुत ही मजेदार Fact पता चला है। Loki Gender Fluid है। हमें TVA Form में हमें साफ़ साफ़ देखने को मिलता भी है।

Gender Fluid का मतलब है Loki नाही अपने आपको Male से Identify करता है और नाही Female.

अब ये कॉमिक के Loki से Justify भी होता है। क्युकी Loki के कई कहानी ऐसी है जहा पर वो Female रह चूका है।

इस सीरीज को लेकर भी ये Reports रहे है की इस सीरीज में हमें Loki की Female Version भी दिखने वाले है।

Time Theatre:

अब सीधी सी बात है Loki Mobius मदद करने के लिये इतने आसानी से नहीं मानने वाला था। इसलिये Mobius उसे Time Theatre में ले जाता है।

Time Theatre में Loki को उसका Past, Present और Future सब कुछ दिखाया जाता है।

उसे समझाया जाता है की Timeline तोड़ ने की वजह से क्या क्या नहीं हुआ जो की होने वाला था।

फिर ये भी बताया जाता है की उसकी वजह से दुसरो को कितना Pain होता है और कैसे उसकी वजह से उसकी माँ Frigga की मौत हुई।

पर उसे यहाँ ये भी लगता है की ये सब कुछ एक Illusion है।

 

Phil Coulson:

एक Flashback Scene में हमें Phil Coulson को भी दिखाया गया। की कैसे Loki ने उसे मारा था।

हमें ये याद आया की Agents of S.H.I.E.L.D. में ये दिखाया गया था की Phil Coulson को फिर से जिन्दा किया गया था। तो शायद जान बुच कर Mobius ने वो पार्ट नहीं दिखाया।

शायद Disney के पर Show आने के बाद Marvel वाले Agents of S.H.I.E.L.D. से साइड हट रहे है। जैसा ही Inhumans के साथ हुआ था।

आपने नोटिस भी किया होगा Agents of S.H.I.E.L.D. के एपिसोड में MCU के Events की बात होती है।

लेकिन MCU में कभी भी Agents of S.H.I.E.L.D. में हुए Events की बात नहीं की जाती।

शायद अब हमें ऐसा लग रहा है की अब Marvel Cinematic Universe का पार्ट इसकी फिल्मे और इसके Disney+ Shows रहेंगे।

 

D.B. Cooper:

एक बेहतरीन Flash Back Scene था D.B. Cooper का। अब ये पूरा जो Scene था वो Real Life से Inspire है।

D.B. Cooper एक बन्दा था जिसने 1971 में एक प्लेन Hijack करके $200,000 की चोरी की थी। वो हवा में ही पैसे लेकर कूद गया और आजतक इसका कुछ पता नहीं चला।

की वो कौन था ? कहा से गया किसी को कोई खबर नहीं।

तो Loki को लेकर भी यही कहानी को दिखाया गया है और ऐसे दिखाया गया की वो D.B. Cooper ओर कोई नहीं बल्कि Loki था। इसलिये उसका पता नहीं चला।

Loki-Episode-1-Easter-Eggs
Image Source: Screenrant

हमें Time Theatre के पुरे Scene में Mobius पुरे Scene में Josta Energy Drink होता है। जो की Pepsi बनाती थी और ये पहली Energy Drink थी।

जिसका अब Production नहीं किया जाता। अब ऐसे Product का इस्तेमाल करना जो अभी Exist ही नहीं करते है।

जिससे हमें ये पता चलता है की TVA में Time का कोई फरक नहीं पड़ता, वो किसी भी Time में जा शकते है और उस समय के Product को ला शकते है।

No Magic:

अब TVA में Time तो अलग है ही लेकिन ये अभी तक के MCU का सबसे पावरफुल Organization है। यहाँ पर Magic भी काम नहीं करता है।

आपने सीरीज में देखा होगा की कैसे Loki के Powers यहाँ काम नहीं कर रहे है।

लेकिन यहाँ पर हमारे लिये सबसे Socking ये था यहाँ पर Loki क्या Infinity Stones का भी यहाँ पर कोई Value नहीं है।

हमें सीरीज में देखने को मिलता है की सारे के सारे Infinity Stones एक ड्रॉवर में पड़े है और कई लोग उसको Paper Weight की तरह भी इस्तेमाल कर रहे है।

अगर यहाँ Thanos आता तो वो भी कहता की गजब बेइज्जती है.....😃

यहाँ पर हमें ये भी पता चलता है की TVA के पास कई सारे Infinity Stones है। यानी की सिर्फ 6 नहीं है।

मतलब की उसके पास अलग अलग Timeline से Infinity Stones आते रहते है।

तो ये भी पक्का हो जाता है की Infinity Stones को कई ओर कैरेक्टर ने भी इस्तेमाल किया है और TVA वालो ने उनको पकड़ा भी है।

तो MCU में अभी भी Infinity Stones Exist करते है लेकिन अब सिर्फ 6 नहीं है बल्कि कई सारे है।


Loki Faces Reality:

जब Loki को Infinity Stones का पता चलता है। तब उसे एहसास होता है की सच में TVA बहुत ज्यादा पावरफुल है।

अगर Avengers वाला Loki आपको याद हो उसको लगता था की वो सबसे ज्यादा पावरफुल है।

उसके बाद वो Time Theatre जा कर अपनी गलतियों को देखता है। वो अपनी मौत देखता है Thanos के हाथो और उसे वो समझ जाता है की वो किस उद्देश्य के लिए बना है।

उसके बाद जा कर वो Mobius की मदद करने के लिये तैयार होता है।

तो Loki Episode 1 सच में बेहतरीन था। पहले एपिसोड में ये समझाया गया की चल क्या रहा है, फिर Introduce किया गया है की कोन क्या है।

Loki Episode 1 Hindi Breakdown आपको केसा लगा हमें जरूर बताना। साथ ही आप को Loki Episode 1 केसा लगा है ये भी हमें जरूर बताना।

यह भी पढ़े:

Post a Comment

0 Comments