Header Ads Widget

Loki Episode 2 Hindi Detail Explaining | MCU

आप Loki Episode 2 Hindi Detail Explaining पोस्ट पढ़ रहे हो तो हम उम्मीद करते है की आपने Loki Episode 2 देख लिया होगा। दोस्तों Loki Episode 2 बहुत ही बेहतरीन था।

इस एपिसोड में हमें सब कुछ बताया गया जो हम पहले एपिसोड के जवाब जानना चाहते थे।

Loki-Episode-2
Image Source: Empire

जैसे की थोड़ा ओर बेहतरीन तरिके से समझाया गया की TVA कैसे काम करती है। Timeline के बारे Depth में बताया गया। वैसे जैसे जैसे Loki सीख रहा था उसी के साथ हम भी सिख रहे थे।

तो हमने उसके साथ क्या क्या सीखा साथ ही Loki Episode 2 की कुछ Hidden Details, References साथ ही कुछ Fan Theory पर भी बात करेंगे।

 

TVA-Timeline:

तो एपिसोड की शुरुआत होती है 1985 से।

अब ये सब देख कर बहोत लोग Confuse हो रहे है और लोग सोच रहे होंगे की आखिर TVA खुद भी तो Time Travel कर रहे है

कभी 1985 तो कभी Past तो कभी Future में तो क्या उनसे Alternate Timeline नहीं बनती होगीइसके बारे में हम आपको सिंपल में जवाब बताते है।

TVA जो है वो Time Travel नहीं करते बल्कि वो Timeline में Exist ही नहीं करते।

Sacred Timeline और TVA को ऐसे समझो की एक सीधी लाइन है जिसमे एक Proper Flow of Time होता है।

यही सीधी लाइन में कई सारे यूनिवर्स Exist करते है यानी की इस सीधी लाइन में पूरा Multiverse Exist करता है जिसे Sacred Timeline बोला जाता है।

पहले एपिसोड में इसके बारे में समझाया भी गया था। पर जो TVA है वो इस Timeline के बहार Exist करते है तो वो अब Plant के रूप में है, किसी तरह के Moon पर है वो अभी तक Clear नहीं है।

पर TVA Timeline कर बहार Exist करते है तो उन्हें किसी Past में जाना होता है वो सीधा Past में चले जाते है और Future में जाना चाहते है तो वो Future में चले जाते है।

वो पूरी Sacred Timeline को बहार से देखते है नाही उसमे रह कर।

अब यहाँ पर 1985 में लोगो को देख कर लग रहा है की वो लोग पुराने समय से है।

लेकिन वहा किसी तरह का Festival होता है जिसमे लोग पुराने समय के लोगो के जैसे कपडे पहनते है।


Enchantment:

उसके बाद हमें देखने को मिलता है की TVA के कुछ Agents उस Loki के Variant के पीछे 1985 में है। वैसे इस वाले Scene में कुछ Hidden Detail तो नहीं था।

लेकिन हां, इस Loki के Variant के पास लोगो की बॉडी को Control करने पावर है आखिर में भी उसका सामना Real Loki से हुआ तब वह Loki ने कन्फर्म किया की Lady Loki Enchantment का इस्तेमाल कर रही है।

जब Loki के Variant दिखाए जाते है उसमे Loki ये भी Explain करता है की एक Illusion Projection होता है।

जिसमे वो अपने जैसा एक Holographic Image बनाता है और एक Duplicate Casting होती है जिसमे वो अपना रूप बदलता है।

Loki-Episode-2-Details
Image Source: Buzzfeed

पर जो Lady Loki कर रही है वो किसी तरह का Magical Spell है दूसरे की बॉडी को पूरी तरह से Control कर रही है।

जो की Marvel को दूसरी कैरेक्टर है Enchantress. उसके पास भी ऐसे ही Powers थे।

इस पुरे Scene के बाद Loki की Variant Hunter C-20 को वहा से ले जाती है साथ ही उनके कई सारे Gadgets भी ले जाती है।


TVA Agent Loki:

उसके बाद बात करे तो Loki सिख रहा ही TimeLine, Alternate Timeline ये सब Miss Minutes उसको Explain कर रही है।

अब Magazine पर ध्यान दे तो उस पर Volume 26, Number 4 लिखा है। अब ऐसा आम तौर पर कॉमिक बुक के लिए इस्तेमाल होता है।

वैसे वो Jet Ski की Magazine Mobius की है और इस एपिसोड में वो बताता भी है की उसे Jet Ski बहुत पसंद है। लेकिन आज तक उसने इसे चलाया नहीं है।

इसके बाद Loki कई सारे Scenes में Timeline और अपने Variant के बारे ही जानने की कोशिश कर रहा होता है।

Loki-Episode-2-Details-2
Image Source: Buzzfeed

Variants of Loki:

वही पर Mobius Loki के Different Variants को भी दिखता है। पहला Loki है Frost Giant का Version यानी की Blue Skin वाला Loki. उसके बाद वाला Loki जो एक Cyclist है।

उसके कपडे देख कर ये पता चलता है की TOR de France का Winner है। उसके बाद तीसरा Version पहली बार में तो हमें ये लगा की Hulk और Loki का Combination है।

हो भी शकता है और नहीं भी पर Loki का एक Giant Variant भी है। उसके बाद चौथे नंबर का Loki जो हमें किसी इंसान और प्राणी का Combination लगा।

उसके बाद हमें दीखता है Viking के Timeline का Loki. यहाँ Mobius इस के साथ ये भी कन्फर्म करता है की इन सारे Variant के पास अलग अलग Super Powers है।

कुछ Basic Powers के साथ जैसे की Shape Shifting, Illusion ये सब।

 

TVA is Propaganda:

आगे हम देखते है की Loki TVA के साथ उसी समय में जाता है जहा से Hunter C-20 गायब हुई थी। यहाँ पर वो Mobius को बोलता है TVA is Propaganda.

आगे जब वो दोनों चर्चा कर रहे होते है तो Loki Mention करता है की TVA बहुत बड़ा झूठ है।

वो नहीं मानता की तीन Time Keepers ने मिल कर TVA बनाया है और Multiverse को Sacred Timeline में Arrange किया है। उसके हिसाब से ये बहुत बड़ा Propaganda है।

जिसके बारे में TVA Agents खुद भी नहीं जानते। अब ये बात हमने इसलिये कहा क्युकी हो शकता है की Loki सही हो

शायद इन Time Keepers का काम Timeline को बचाना ना हो बल्कि उससे बड़ा हो।

शायद Evil हो Loki Episode 2 को हम जब Reddit पर देख रहे थे तब वहा पर भी कई सारे Fan-Theory चल रही थी। की कैसे Time Keepers जो है Kang the Conqueror हो शकते है।

जो हमें जल्द ही Antman 3 में दिखने वाला है। अब क्या पता की उसका Introduction इस सीरीज में हो।

अब TVA के साथ ऐसा कुछ हुआ तो ये बहुत ही मजेदार होगा। 

Ravonna Renslayer:

अब इसकी बात करे तो ये तो कन्फर्म है की TVA में सबसे High Position है। वो चच भी है, वो ही सारे मिशन को Approve करती है और उसी से Time Keepers Contact करते है।

यहाँ तक की Mobius ने भी आज तक Time Keepers को नहीं देखा है। अगर हम कॉमिक में देखे तो पता चलता है की वो Kang the Conqueror की Love Interest थी।

तो यहाँ से भी Hint मिलता है की शायद Time Keeper Kang है और इसलिए वो Ravonna Renslayer से Contact करते है।

देखो ये सब सिर्फ Fan-Theory है सही होगा या गलत बाद की बात है इसलिए कुछ गलत निकले तो गाली मत देना। 😄

Ravonna के ऑफिस में ही उसके और Mobius के बिच चर्चा होती है। जहा हमें एक Important Point मिला है।

Ravonna बोलती है की तुम जिस Variant के साथ काम कर रहे हो वो भरोशा करने के लायक नहीं है आदि...

जिस पर Mobius जवाब देता है वो बदल भी तो शकता है और Ravonna जवाब देती है जब तक Time Keepers नहीं चाहे।

तो यहाँ से ये भी पता चलता है की Time Keepers ने सारे कैरेक्टर की कहानी, स्वभाव, व्यवहार ये सब तय कर रखा है। इसलिए Loki ज्यादातर समय धोखा देता है।

सब कुछ Time Keepers के हाथो में है Present, Future और Past.

Captain America Easter Egg:

यहाँ पर हमें एक बेहतरीन Easter Egg भी हमें देखने को मिलता है।

Ravonna Mobius को एक Document Sign करने के लिए देती है वो वह उस पेन पर लिखा हुआ होता है Franklin D. Roosevelt High School.

Loki-Episode-2-Details-3
Image Source: Buzzfeed

अब वैसे तो ये स्कूल असल जिंदगी में भी Exist करता है। लेकिन इसके बारे में हम कॉमिक में देखे तो पता चलता है की Franklin D. Roosevelt नाम का एक कैरेक्टर यहाँ भी है।

जो कॉमिक में USA का President था और इसी ने Captain America को नया Costume और Shield दिया था। 

 

The Loophole:

आगे हमें देखने को मिलता है की Loki TVA को उनका एक Loophole उन्हें बताता है। जब वो उसकी फाइल्स को देख रहा होता है तो उसको Asgard Destruction के बारे में पता चलता है।

अब ये Loki Avengers 1 की Timeline का है तो इसे ये सब पता नहीं होगा। ये फाइल देख कर वो थोड़ा इमोशनल हो जाता है।

यहाँ से उसे कुछ Details पता चलता है जैसे की उसमे 9719 Asgardians मरे थे। वहा पर ही हमें Revengers का नाम भी हमें देखने को मिलता है।

Loki-Episode-2-Details-4
Image Source: Buzzfeed

आपको अगर Thor: Ragnarok फिल्म याद होगी तो आपको पता ही होगा की Thor, Valkyrie, Hulk और Loki की टीम का नाम Revengers था।

पर यहाँ पर Important Point ये है की वह हमें ये लिखा देखने को मिलता है Zero Variance Energy Detected

इससे Loki को Sacred Timeline का एक Loophole के बारे में पता चलता है।

 

Pompeii:

अगर कोई कुदरती कयामत के पहले किसी पूरी Civilization ख़तम होने से पहले उस Timeline को बदल दे। तो Alternate Timeline नहीं बनते है।

सही भी है क्युकी इससे पूरी Civilization ख़तम होने वाली है यानी की सब लोग मरने वाले है तो कुछ बदल भी दोगे तो उससे कुछ नहीं होगा।

वो जो Loki का Variant है वो ऐसे ही किसी Apocalypse में बार बार जा कर छुप जाता है। अपनी इस Theory को टेस्ट करने के लिए वो लोग 79AD में Pompeii जाते है।

जहा पर ज्वालामुखी का विस्फोट होने वाला था। अब ऐसा असल जिंदगी में भी हो चूका है। जहा Mount Vesuvius में हुए Eruption से पूरा का पूरा ये सिटी ख़तम हुआ था।

Pompeii रियल लाइफ में Italy है। जब Loki और Mobius वहा पर अपनी थ्योरी टेस्ट कर रहे होते है तो वहा पर Variance Energy Detect नहीं हुई। कोई भी Time Branch नहीं बने।

 

Roxxcart:

फिर Loki और Mobius ऐसी ही Apocalypse Event को सर्च करते है। जिसमे Loki का Variant छुपा हो। पहले एपिसोड में हमें एक अच्छे के हाथ में एक Candy का पैकेट देखने को मिला था।

उससे पता चलता है की वो 2047 से 2051 के बिच का है।

इसीके आधार से उनको ऐसा ही एक Event मिलता है 2050 के Alabama में जो उस समय पर एक Co-operative House है जिसको Roxxcart Own करती है।

तो अब हम कॉमिक में देखे तो वहा पर हमें Roxxcart तो नहीं किन्तु Roxxon Corporation है। उनका logo भी काफी मिलता जुलता है। कॉमिक में ये एक Oil और Gas कंपनी है। 

Roxxon Corporation को आपने शायद Iron Man फिल्म में देखा ही होगा।

Loki-Episode-2-Details-5
Image Source: Buzzfeed

Lady Loki or Enchantress?:

उसके बाद सारे 2050 में Loki के उस Variant के पीछे Roxxcart पहोच जाते है।

जहा पर वो पहले से ही उनका इंतजार कर रही होती है। उसे पता था की Loki के मदद से वो लोग यहाँ पहोच जायेगे।

इसलिये उसने जान बुच कर वो Candy का पैकेट भी छोड़ा था। यानी की ये एक जाल था। उसके बाद हमें Loki के Variant का पावर भी देखने को मिलता है।

उसके बाद Finally हमें पता चलता है की ये Lady Loki है अब कॉमिक में देखे तो कॉमिक में Loki कई बार Female का फॉर्म ले चूका है।

सीरीज में आपने उसके लुक पर ध्यान दिया होगा तो आपने देखा होगा की उसके Crown का एक सींग टुटा हुआ है।

Loki-Episode-2-Details-6
Image Source: Buzzfeed

ऐसा ही कॉमिक में Loki Agent of Asgard की सीरीज में हुआ था। अब यहाँ पर कुछ Fan-Theory भी है।

1. ये कैरेक्टर कॉमिक से Enchantress हो शकती है। कॉमिक में Sylvie Lushton की एक कैरेक्टर थी। जिसको Loki ने एक अपने सुपर पावर्स दिये थे।

अपने के मिशन के लिये। तो हो शकता है की यहाँ पर भी हमें ऐसा ही कुछ देखने को मिल जाये।

2. ये थ्योरी कुछ ज्यादा ही Crazy है। जिसके मुताबिक ये Lady Loki और अपना Loki एक ही है। हमारे Loki ने पहले TVA में घुस कर TVA की पूरी जानकारी ली।

यहाँ तक की उसने एक Loophole भी ढूढ़ा जो हजारो सालो से TVA खुद नहीं पाये थे।

इस Loophole के बारे में Loki और Mobius को पता था। उसके बाद वो Future में Travel करके अलग अलग फॉर्म में TVA पर हमला करने लगा।

अलग Timeline, अलग Reality's ये सब Involved है। तो किसी भी Variant के पास इसकी सही जानकारी नहीं है।

अगर आपने Predestination फिल्म देखि होगी तो आप इस थ्योरी को अच्छे से समझ पायेगे। अगर आपने ये फिल्म नहीं देखि तो देखो जा कर बहुत ही बेहरीन Time Travel फिल्म है।

अब ये सिर्फ Fan-Theory है। मानना ना मानना आप पर है हम भी मार्वल के फैन है तो बस आपको बता रहा हु।

Loki Episode 2 Ending:

आखिर में Lady Loki TVA के Timeline Reset डिवाइस को Sacred Timeline के लिए ही इस्तेमाल करती है। जिसकी वजह से कई सारे Time Branches बन जाते है।

यानी की Multiverse पहले था ऐसा होने लगता है।

यहाँ पर अभी तक तो उसका मोटिव तो नहीं पता लेकिन ऐसा लग रहा है की वो बस चाहती है की TVA का पूरा Headquarters Timeline को बचाने में लग जाए।

तब तक वो Time Keepers तक पहोच जाये। जैसा हमें Hunter C-20 से पता चलता है की उसने उसे बता दिया की Time Keepers कहा है। तो इससे थ्योरी 2 जैसा कुछ हो शकता है।

क्युकी अपना Loki जब से आया है तब से उसे Time Keepers से मिलना है और Lady Loki ने भी Hunter C-20 से Time Keepers का पता लिया है।

उसके बाद में अपना Loki भी Lady Loki के साथ भाग जाता है

तो Loki Episode 2 काफी मजेदार था। अब आगे क्या होगा वो हमें Loki Episode 3 में ही पता चलेगा।

आपको Loki Episode 2 का ये Detail Explaining केसा लगा है हमें जरूर बताना।

Post a Comment

0 Comments