Header Ads Widget

Venom 2 Post Credit Scene & Ending Explain in Hindi

दोस्तों आपने सब ने Venom: Let There Be Carnage फिल्म को तो देख ही लिया होगा। आपने Venom: Let There Be Carnage Movie को देखा होगा तभी तो ते पढ़ रहे हो।

आपने अभी भी फिल्म को नहीं देखा तो आप Venom: Let There Be Carnage Movie को एन्जॉय करो या ना करो Post Credit Scene को देख कर आप भी उछल पड़ोगे। हमें ऐसे Epic Post Credit Scene कम ही देखने को मिलता है।

तो आज हम आपको Venom: Let There Be Carnage Movie के Ending Scene और Post Credit Scene को Explain करने वाले है।

आपने Venom: Let There Be Carnage Movie को नहीं देखा है तो आपको यहाँ पर Spoilers मिल शकते है।

Venom-2-Post-Credit-Scene
Image Source: Comic Book

Venom: Let There Be Carnage Ending Scene:

Ending की बात करे तो हमें Venom 3 आयेगा ऐसा लग रहा है। हमें Venom 1 के आखिर में हमें Carnage दिखाया गया था और वो हमें Venom 2 में दिखा भी है।

वैसे हमें इस फिल्म में आखिर में एक Symbiote को दिखाया गया है।

फिल्म में आखिर में होता ये है की Cletus Kasady Detective Mulligan को किडनेप करके Shriek के लिए as a Gift ले जाता है।


Shriek और Detective Mulligan की एक अपनी ही हिस्ट्री होती है की कैसे Detective Mulligan ने Shriek को आंख में गोली मारी थी।

उसके बाद Venom की एंट्री होती है और Venom और Carnage लड़ने लगते है।

दूसरी और Shriek और Detective Mulligan वो भी लड़ने लगते है। यहाँ पर हम आपको शॉर्ट में बताये तो यहाँ पर Shriek पर बेल गिर जाता है और Detective Mulligan बुरी तरह से घायल हो जाते है।


यही हमें उनकी आँख का कलर बदलता हुआ दिखाई देता है। यानी की ये हमें Venom के अगले भाग में Villain के रूप में दिख शकता है। ऐसा क्यों तो हम कॉमिक में देखते है।

फिल्म की तरह ही Detective Mulligan एक पुलिस अफसर होते है और इसी के साथ Toxin नाम के एक Symbiote के पहले Host भी होते है।


अब आपको ये सवाल होगा की आखिर ये Toxin कोन है ?

जिस तरह से फिल्म में हमें दिखाया गया है की Venom का Offspring एक तरह उसका बच्चा Carnage है। वैसे ही कॉमिक में Carnage का Offspring Toxin था।

वहा जैसे ही Carnage ने Toxin को जन्म दिया था तो वो उसी समय समझ गया था की Toxin उससे भी ज्यादा पावरफुल होने वाला है।

Carnage के पास उससे पावरफुल Symbiote का होना अपने आप में ही एक खतरा था। तो Carnage ने Toxin को मार ने की कोशिश की।


फिर उसके बाद Venom और Carnage दोनों को ही पता था की Toxin समय के साथ ओर भी पावरफुल हो जायेगा और साथ ही उसका Host एक पुलिस ऑफिसर है।

तो इसके बहोत चांस है की Toxin एक हीरो बनेगा कॉमिक में Venom भी Villain है तो ये खबर उससे लिए भी अच्छी नहीं थी।

इसलिए Venom और Carnage दोनों Decide करते है की Toxin के पावरफुल होने से पहले ही उसको मार दे। तो इसलिए Venom और Carnage एक साथ हो जाते है। लेकिन दोनों को Toxin हरा देता है।


अब कॉमिक में Venom और Carnage दोनों ही Villain है पर फिल्मो में Venom एक Antihero है।

तो फिल्मो में ये कहानी पूरी बदल चुकी है, तो कॉमिक से इतनी कहानी समझ लो की Toxin Carnage का Offspring है और Venom और Carnage दोनों से ही बहोत पावरफुल है।

फिल्म में कहानी पूरी तरह से बदल गई है और Toxin की कहानी में ये लोग क्या बदलाव करेंगे ये Venom की अगली फिल्म आने पर ही पता चलेगा।

 

Venom: Let There Be Carnage Post Credit Scene:

अब बात करते है Post Credit Scene के बारे में जो बहोत ही मजेदार था और Important भी है। यहाँ पर तो Venom के डायलॉग भी बहोत कुछ बताते है, जो कई लोगो ने नोटिस नहीं किया होगा।

तो हम इस Scene में हम देखते है की Venom और Eddie एक टूटे-फूटे एक होटल में बात कर रहे है। साथ ही एक पुराने टीवी पर कोई शो देख रहे होते है।

Venom बोलता है की जो चीच उसने देखी है, जिसके बारे में वो जानता है वो शायद किसी ने सोची भी नहीं होगी। Eddie थोड़ा कंफ्यूज सा हो कर उसकी बाते सुन रहा होता है।


फिर Venom आगे बोलता है की 80 Billion Light Years की Hive Knowledge और Across Universes तो उसे पास इतनी जानकारी है की वो Eddie के एक छोटे से दिमाग को Explode कर देगी।

Eddie बोलता है की तुम कहना क्या चाहते हो।

Venom जवाब देता है की चलो में तुम्हे इस Knowledge का छोटा सा Taste देता हु।


उसके बाद लाइट फ्लिकर होने लगती है, रूम बदलने लगता है और अचानक एक ब्राइट लाइट के साथ सब कुछ नॉर्मल हो जाता है। लेकिन अब होटल टुटा-फूटा नहीं है वो बदल जाता है एक मोर्डर्न होटल में।

Eddie बोलता है की ये तुमने क्या किया ? Venom क्लियर कर देता है की ये सब वो नहीं कर रहा। उसी समय J Jonah Jameson टीवी पर Spiderman की न्यूज़ दे रहे होते है

Venom को देख कर साफ़ लगता है की उसने Peter को पहचान लिया है।


फिर वो Creepy Way में टीवी का स्क्रीन चाटता है और उसी समय इस मोर्डर्न होटल में जो रह रहा था वो जाता है। फिर वो Shock में Eddie को बोलता है की तुम मेरे रूम में क्या कर रहे हो।

तो यही था पूरा Scene जिससे उत्साह तो बढ़ता है पर कई सारे सवाल भी जाते है।

Venom-Spideman-2021
Image Source: Screen Geek

Venom 2 Post Credit Scene Explain [Detailed Version]:

अब ये Scene से ये तो कन्फर्म हो जाता है की MCU के Spiderman और Sony के Venom का Crossover होने वाला है।


लेकिन सवाल ये है की ये Crossover MCU में होगा या Sony में ?

अब इसका जवाब देना तो अभी पॉसिबल नहीं है लेकिन इसके बारे में हम एक अलग ही पोस्ट लिखेंगे। क्युकी ये टॉपिक सच में बहोत ही दिलचस्प है।

अब यहाँ पर Venom बोलता है की उसे पास 80 billion light years की Hive Knowledge और Across Universes की Knowledge है।

यानी की यहाँ Venom भी Multiverse को देख चूका है ऐसा हम अंदाजा लगा देते है और उसने यहाँ पर Hive Mind का मेंशन किया है।


अब इस सभी को अच्छे से समझने के लिए कॉमिक में देखना होगा। कॉमिक में Symbiotes का Creation Symbiotes King Knull ने किया था, Multiverse के बनने से भी पहले

तो अब इनका Creation Multiverse से भी पहले हुआ था तो Multiverse आने के बाद साफ़ है की Symbiotes भी सिर्फ एक यूनिवर्स में नहीं रहेंगे यानी सभी यूनिवर्स में एक्सिस्ट करने लगेंगे।

फिर Knull ने इन Symbiotes को एक Hive Mind दिया था।


Hive Mind यानी की एक Common Mind जिससे की वो इसे कंट्रोल कर शकता था। पर एक समय पर ये Hive Mind Break हो गया और सारे Symbiotes फ्री हो गए।

पर दोस्तों Hive Mind से ये होता है की एक Knowledge किसी एक Symbiote के पास है तो वही सारी Knowledge सारे Symbiotes के पास भी होगी।


यही वजह है की टीवी पर Spiderman को देख कर Venom ने उसको तुरंत पहचान लिया था।

यहाँ पर Tom Hardy के Venom ने अभी तक Spiderman को देखा भी नहीं है फिर भी उसने ऐसा रिएक्शन दिया।


Theory: यहाँ पर एक थ्योरी आती है Sam Raimi के Spiderman की। तो Spider-Man: No Way Home से हम ये जानते है की Sam Raimi के Spiderman यूनिवर्स का Crossover होने वाला है।

दोस्तों Doctor Octopus Spider-Man: No Way Home के ट्रेलर में दिख गए इससे ज्यादा क्या Conformation चाहिए। यहाँ पर Doctor Octopus एक्सिस्ट करता है तो Spiderman 3 का Venom भी एक्सिस्ट करेगा ही।


अब यहाँ पर हम ये नहीं कह रहे की Spiderman 3 का Venom हमें No Way Home में दिखेगा।

पर हमारा ये मतलब है की Spiderman 3 के Venom के चलते Tom Hardy के Venom को Spiderman के बारे में पता है इसीलिए क्युकी दोनों ही Hive Mind से Connected है।

Questions:

आखिर ये Crossover आखिर पॉसिबल कैसे हुआ ?

आखिर Tom Holland का Spiderman और Tom Hardy का Venom एक साथ कैसे आ गए ?


यहाँ पर कुछ रीज़न तो होना चाहिए। दोस्तों हम यहाँ पर rights की बात नहीं कर रहे है हम लॉजिक की बात कर रहे है। अभी तक हमें जितना भी MCU दिखाया गया है उसके हिसाब से हमें Multiverse के हमें दो हिंट मिले है

एक तो Loki सीरीज के आखिर में और एक No Way Home के ट्रेलर में। Loki सीरीज में सारे यूनिवर्स की Timeline एक दूसरे से मिल रही थी।

दूसरा No Way Home के ट्रेलर को देख कर ऐसा ही लगा की Doctor Strange के Spell में गड़बड़ी हो गई और Sony के Spiderman-verse के दूसरे Villains ये सब MCU में गए।


अब यहाँ पर Venom Crossover इन दोनों मेसे किसी भी हादसे की वजह से हो शकता है। लेकिन जैसा न्यूज़ Venom टीवी पर देख रहा था, उससे ऐसा लगता है की वो न्यूज़ Far from Home के बाद का था।

अगर हम MCU की Timeline को जोड़े तो ऐसा फील होता है की ये हादसे Loki की सीरीज में हुए हादसे की वजह से हुआ है। क्युकी सीधी बात है की No Way Home में Doctor Strange के पास Peter थोड़ी देर के बाद ही जायेगा।

लेकिन टीवी पर Far from Home का आखरी में हमें दिखा था वो न्यूज़ ही चल रहा था। तो हमारा अंदाजा तो यही है की ये सब कुछ Loki सीरीज की वजह से हुआ है।


अब दोस्तों यहाँ पर Multiverse रहा है तो Timeline को समझना थोड़ा कन्फुसिंग हो शकता है या शायद J. Jonah Jameson न्यूज़ को बहोत लम्बे समय तक चला रहा हो।

इसीलिए हम अभी के लिए यही कहेगे की दोनों ही थ्योरी सही हो शकती है। अभी के लिए यही है की Crossover हो गया है।

अब हमें दोनों आमने सामने कब दिखते है। No Way Home में Venom दिखेगा या फिर हमें Venom 3 का इंतजार करना होगा आपको क्या लगता है हमें कमेंट करके जरूर बताना।

तो दोस्तों ये था Venom 2 Post Credit Scene और Ending आपको ये Explain पोस्ट केसी लगी है हमें जरूर बताना। दोस्तों आप भी मार्वल बारे ओर भी कुछ जानना चाहते है तो आप वो भी पढ़ शकते है।

Read Also:

Post a Comment

0 Comments